ICSE Board 12th result: 12वीं में 100 में 100 लाने वाले नैतिक बंसल की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे
Natik Bansal Sambhal ICSE Topper: संभल के नैतिक बंसल ने ICSE 12वीं में 99.25% अंक लाकर टॉप किया. जानिए किस विषय में कितने नंबर मिले और अब उनका आगे का क्या लक्ष्य है.
ADVERTISEMENT

Natik Bansal
Natik Bansal Sambhal ICSE Topper: जब ICSE बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ, तो पूरे उत्तर प्रदेश के छात्र बेसब्री से अपनी मेहनत का फल देख रहे थे. ऐसे में संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के विकास नगर में रहने वाले नैतिक बंसल के घर जश्न का माहौल बन गया. बता दें कि नैतिक ने ICSE बोर्ड की 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.25% अंक हासिल किए हैं. इस उपलब्धि के साथ वे न सिर्फ जनपद संभल के टॉपर बने, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में भी बेहतरीन रैंक हासिल की.

