फोन छुआ तक नहीं था...12वीं की यूपी बोर्ड टॉपर महक जायसवाल का सामने आया पहला रिएक्शन
UP Board 12वीं परीक्षा 2025 में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है. उन्होंने यूपी तक से बातचीत में बताया कि उन्होंने परीक्षा से पहले मोबाइल चलाना बंद कर दिया था और रोज़ 9–10 घंटे पढ़ाई की. जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

UP Board 12th Topper Mehak Jayaswal
UP Board 12th Topper Mehak Jayaswal: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रयागराज के महक जायसवाल ने टॉप किया है. .वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. उन्हें 97.20% अंक हासिल हुए हैं. इस बीच यूपी Tak ने महक से खास बातचीत की है. उन्होंने हमें बताया कि उन्होंने परीक्षा से पहले फोन चलना बंद कर दिया था. महक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने 9 से 10 घंटे पढ़ाई की थी. महक ने कहा कि उन्होंने अपने 95% अंक तक आने की उम्मीद की थी, उन्होंने जरा भी नहीं सोचा था कि वह प्रदेश में टॉप कर देंगी. नीचे शेयर किए गए वीडियो में देखिए महक जायसवाल ने क्या-क्या और बताया?