यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती शुरू, ये है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

यूपी तक

• 02:08 PM • 09 Jul 2026

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती चल रही है. इन पदों पर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख हर जिले की अलग-अलग तय की गई है. संबंधित जिले की महिला उम्मीदवार बिना किसी आवेदन शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. जो भी महिला उम्मीदवार इन जिलों की मूल निवासी हैं और नौकरी की तलाश कर रही हैं, वे तय तारीखों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकती हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तरीख हर जिले की अलग-अलग तय की गई है. आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है. इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म उम्मीदवार खुद से ही आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर भर सकती हैं.यह चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर किया जाएग.

यह भी पढ़ें...

जिलावार खाली पदों पर भर्ती

आंगनवाड़ी के इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी. जिन महिला उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें हर महीने 8,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा. जिलों के अनुसार खाली पदों की संख्या और आवेदन करने की आखिरी तारीख इस प्रकार है.

 
District Name Total Vacancy Last Date
Auraiya 292 28/07/2026
Shravasti 60 27/07/2026
Chandauli 84 25/07/2026
Moradabad 207 23/07/2026
Varanasi 187 31/07/2026
Bhadohi 108 25/07/2026
Agra 386 20/07/2026
Pratapgarh 250 28/07/2026
Aligarh 237 20/07/2026
Farrukhabad 292 20/07/2026
Meerut 180 17/07/2026
Baghpat 261 16/07/2026
Kannauj 125 16/07/2026
Bijnor 260 15/07/2026
Kanpur Nagar 259 15/07/2026
Lalitpur 75 09/07/2026

भर्ती के लिए जरूरी पात्रता

इस चयन प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए विभाग की ओर से कुछ जरूरी मापदंड तय किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है.

  •  यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही अपना आवेदन फॉर्म भरने के लिए पात्र मानी जाएंगी.
  •  महिला अभ्यर्थी का उसी जिले का निवासी होना अनिवार्य है, जिस जिले से वह भर्ती के लिए फॉर्म भर रही हैं.
  •  उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इस भर्ती के लिए अधिकतम योग्यता पोस्ट ग्रेजुएशन रखी गई है.
  • आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन करने के लिए आसान चरण

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार पूरी तरह निशुल्क आवेदन कर सकते हैं. किसी भी श्रेणी की महिला से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके आसानी से अपना फॉर्म भर सकती हैं.

  1. आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा.
  2.  इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे 'न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3.  अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ मांगी गई अपनी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करके पंजीकरण कर लें.
  4.  रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अन्य जरूरी डिटेल्स भरकर अपने आवेदन फॉर्म को पूरा करना होगा.
  5.  इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: यूपी में अगले महीने प्रिंसिपल-असिस्टेंट प्रोफेसर के 2300+ पदों पर निकलेगी भर्ती...UPESSC चेयरमैन प्रशांत कुमार ने बताईं डिटेल्स!