यूपी के इस जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए अच्छा मौका

यूपी तक

21 Aug 2026 (अपडेटेड: 21 Aug 2026, 09:08 PM)

उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 खाली पदों पर भर्ती निकाली है.

UP Tak
Google CTA

Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 खाली पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक महिलाएं विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 रात 12 बजे तय की गई है. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें...

 223 पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक झाँसी जिले में कुल 223 पदों पर आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती की जाएगी. इनमें बबीना में 13, बड़ागांव में 35, बामौर में 36, बंगरा में 17, चिरगांव में 25, गुरसराय में 12, मऊरानीपुर में 28, मोंठ में 30 और झाँसी शहर में 27 पद शामिल हैं. जरूरत के हिसाब से चयन समिति इन खाली पदों की संख्या आगे घट या बढ़ भी सकती है.

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही महिला उम्मीदवार आवेदन भर सकती हैं. जिसने 12वीं की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही महिला को उसी ग्राम सभा या वार्ड का स्थायी निवासी होना जरूरी है, जहां से वह खाली पद के लिए वह आवेदन कर रही है. बीपीएल (BPL) श्रेणी की महिलाओं को इस चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.

इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर बनेगी.

आयु सीमा और जरूरी तारीखें

आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने के लिए महिला की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी और इसके लिए हाईस्कूल की मार्कशीट ही मान्य होगी. योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक अपना आवेदन भर सकती हैं.

घर बैठे खुद ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से घर बैठे खुद ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upanganwadibharti.in पर विजिट करें.
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Anganwadi Worker (AWW) वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद आपको आंगनबाड़ी रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  4. अब फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जरूरी डिटेल ध्यान से भरें.
  5. इसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों (स्वहस्ताक्षरित) की स्कैन कॉपी को अपलोड करें.
  6. फॉर्म पूरा भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें.
     

केवल ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन फॉर्म ही भरना होगा. किसी भी स्थिति में डाक या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. फॉर्म में गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएग.