इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13217 पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी प्रोसेस

निष्ठा ब्रत

07 Sep 2025 (अपडेटेड: 07 Sep 2025, 12:03 PM)

IBPS ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर (स्केल I, II, III) के 13,217 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPTak
Google CTA

IBPS Recruitment 2025: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II और III के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 13,217 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in  पर जाकर 21 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी  है. कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक है. वहीं, आयु सीमा की बात करें तो ऑफिस असिस्टेंट (स्केल-I) पद के लिए उम्र 18 से 28 साल, और ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 से 30 साल तय की गई है. ऑफिसर स्केल-II पदों के लिए अधिकतम आयु 32 साल, जबकि स्केल-III के लिए अधिकतम 40 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की आयु में छूट दी जाएगी. 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

IBPS भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 850 रूपय, जबकि SC, ST और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए का शुल्क तय किया गया है. भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस 

बता दें कि सिलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में पूरी की जाएगी, प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा. प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े कुल 80 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर "Apply Online for CRP RRBs XIII" लिंक पर क्लिक करें. आवेदन भरते समय ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज़ सही और स्पष्ट रूप से अपलोड किए जाएं. 

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 455 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई