NABARD Recruitment: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) एक शानदार अवसर लेकर आया है. नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. अगर आप स्नातक (Graduate) हैं और एक प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नीचे भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी गई है.
ADVERTISEMENT
पदों का विवरण (Post Details)
नाबार्ड द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, कुल पदों का विवरण इस प्रकार है:
डेवलपमेंट असिस्टेंट (Development Assistant)- 159 पोस्ट्स
डेवलपमेंट असिस्टेंट - हिंदी (Development Assistant - Hindi)- 3 पोस्ट्स
महत्वपूर्ण तारीखें नोट कीजिए
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें:
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 17 जनवरी 2026
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 03 फरवरी 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि: 17 जनवरी से 03 फरवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
डेवलपमेंट असिस्टेंट के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री. (SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए केवल पास होना अनिवार्य). इसी तरह डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के लिए स्नातक की डिग्री में हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में होने चाहिए. हिंदी माध्यम से स्नातक होने पर अंग्रेजी एक अनिवार्य विषय हो या इसके विपरीत.
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PWBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन दो चरणों की ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) सिर्फ क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी. मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है.
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा. शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) के साथ महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. विज्ञापन में दी गई जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में इस पोस्ट के लिए करीब 46500 रुपये का मासिक वेतन मिल रहा है.
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं. होमपेज पर 'Working with NABARD' या 'Career Notices' सेक्शन पर क्लिक करें. "Advertisement for recruitment of Development Assistant/DA (Hindi)" के लिंक पर जाएं. अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट ले लें.
नोट: आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन (Notification) को ध्यान से जरूर पढ़ें ताकि किसी भी तकनीकी गलती से बचा जा सके. आप यहां क्लिक कर नाबार्ड की वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक विज्ञापन पढ़ सकते हैं.
ADVERTISEMENT









