Bihar Police ASI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में करियर बनाने का सुनहरा मौका आ गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्पेशल ब्रांच के सिपाही पदों के बाद अब असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ऑपरेशन पदों के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती खासतौर पर बिहार पुलिस रेडियो ऑपरशन ब्रांच के लिए है. इस भर्ती के तहत कुल 462 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी अवसर है जो पुलिस सेवा में करियर बनाना चाहते हैं.
ADVERTISEMENT
आवेदन की मुख्य जानकारी
BPSSC ASI भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 तय की गई है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यताएं भी तय की गई हैं. अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी, ओबीसी/एससी/एसटी पुरुषों के लिए 160 सेमी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी रखी गई है. इसके अलावा, सीना माप अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग पुरुषों के लिए बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी है, जबकि SC/ST पुरुषों के लिए 79 सेमी और 84 सेमी है. इसके अलावा महिलाओं का न्यूनतम वजन 48 किलो होना जरूरी है. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दौड़ शामिल हैं.
शैक्षिक योग्यता और ऐज लिमिट
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स के साथ साइंस में ग्रेजुएशन (B.Sc) की डिग्री कम से कम 50% मार्क्स के साथ पूरी करनी होगी. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार 45% मार्क्स के साथ भी आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि शैक्षिक योग्यता की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी.
ऐज लिमिट की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए 21 से 37 साल, महिलाओं के लिए 21 से 40 साल और पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 21 से 42 साल तय की गई है. अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट पर “Bihar Police” टैब में क्लिक करें और Advt-04/2026 से संबंधित लिंक खोलें.
नए उपयोगकर्ताओं को ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर बनाना होगा.
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन करें और स्टेप-बाय-स्टेप एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें.
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
आवेदन पूरा होने के बाद फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें: 32670 पदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा 3 दिन और 2 पालियों में होगी, डेट और बाकी जरूरी डिटेल भी जानिए
ADVERTISEMENT









