बिजनौर में पति निकला 'नपुंसक' तो ससुर ने बहू से की भद्दी बात, बोला- 'मेरे साथ अवैध संबंध बनाओ'

ऋतिक राजपूत

• 12:00 PM • 19 Oct 2026

Bijnor Dowry Harassment Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उससे दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग की गई. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई.

UPTak
Google CTA

Bijnor Dowry Harassment Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उससे दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग की गई. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई. उसने अपने ससुर पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि 15 अक्टूबर को कपड़े बदलते समय उसका वीडियो बनाया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

यह मामला हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला नगीना थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसकी शादी गांव के एक युवक से हुई थी. विवाहिता के मुताबिक, उसके मायके वालों ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे. परिवार को उम्मीद थी कि बेटी अपने ससुराल में खुश रहेगी. लेकिन महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया.

पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप

विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. महिला के मुताबिक, उसका पति कोई काम नहीं करता है. वहीं, उसके ससुर सरकारी नौकरी करते हैं. घर के खर्चों के लिए परिवार को ससुर पर निर्भर रहना पड़ता है.

पति की बीमारी का हवाला देकर गलत संबंध बनाने का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में पति की सेहत को लेकर भी आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि पति नपुंसक है और मानसिक रूप से बीमार रहता है. आरोप है कि पति का इलाज कराने के बजाय ससुर ने उसपर गलत संबंध बनाने का दबाव डाला.

विवाहिता के मुताबिक, उसने जब इस बारे में अपने पति को बताया तो उसे सहारा नहीं मिला. इसके बजाय उसके साथ मारपीट की गई. महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी परेशानी समझने के बजाय उसके साथ बदतमीजी की.

घर से निकाला, फिर 5 अक्टूबर को लौटी ससुराल

विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसका पति, सास, ससुर, तहेरे ससुर, ममेरे ससुर, जेठ और ननद उसके साथ मारपीट करते थे. महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था.

इसके बाद भी उसने ससुराल लौटने की कोशिश की. शिकायत के मुताबिक, वह 5 अक्टूबर को अकेले ही वापस ससुराल पहुंच गई. महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसके साथ फिर मारपीट की गई और उसे परेशान किया गया.

कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने का आरोप

विवाहिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर को जब वह कपड़े बदल रही थी, तब उसका वीडियो बनाया गया. महिला का कहना है कि ससुराल वाले उस पर गलत काम करने का दबाव डालते थे और उसे लगातार परेशान किया जा रहा था.

पीड़िता ने इन घटनाओं की शिकायत पुलिस से की. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में यूपी Tak ने हीमपुरदीपा थाने के एसएचओ रवि करण सिंह से बात की. उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है. महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. एसएचओ के मुताबिक, आरोपी ससुर अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: 17 साल की शादी, दो बच्चे और फिर आया फेसबुक वाला प्यार... सीतापुर में विपिन ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा