भारतीय सेना में भर्ती का बड़ा ऐलान! अग्निवीर भर्ती के लिए 3 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, 8th 10th और 12th पास युवा कर सकेंगे अप्लाई

यूपी तक

• 11:51 AM • 02 Feb 2026

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर और अन्य पदों के लिए Army CEE 2026 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. 8वीं से 12वीं पास युवा 3 फरवरी से joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन आर्मी ने अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/अन्य रैंकों की भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) के रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आर्मी CEE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी यानी कल से शुरू होगी.  इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि यह भर्ती 8वीं से लेकर 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर लेकर आई है. 

यह भी पढ़ें...

8वीं से 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन

Army CEE 2026 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है. अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 45 परसेंट मार्क्स के साथ मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अभ्यर्थियों को ड्राइवर पदों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. 

वहीं अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50 परसेंट मार्क्स हों और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 परसेंट मार्क्स जरूरी हैं. 

क्लर्क, ट्रेड्समैन और मिलिट्री पुलिस के लिए योग्यता

क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 60 परसेंट मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग और अकाउंट्स विषयों में न्यूनतम 50 परसेंट मार्क्स होना जरूरी है. अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें सभी विषयों में कम से कम 33 परसेंट मार्क्स अंक होने चाहिए. वहीं मिलिट्री पुलिस पदों के लिए 10वीं परीक्षा 45 परसेंट मार्क्स अकों के साथ पास होना अनिवार्य रखा गया है.

ऐज लिमिट और आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम ऐज 17.5 साल और अधिकतम ऐज 21 साल तय की गई है. बता दें कि इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है.

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

Army CEE 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई करेंगे. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा. सभी चरणों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: BSNL में फ्रेशर्स के लिए 120 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से शुरू होगी प्रक्रिया...