32670 पदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा 3 दिन और 2 पालियों में होगी, डेट और बाकी जरूरी डिटेल भी जानिए

संतोष शर्मा

03 Feb 2026 (अपडेटेड: 03 Feb 2026, 08:51 PM)

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 सिपाही पदों की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो शिफ्टों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

UP Tak
Google CTA

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड के अनुसार, सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जून 2026 में तीन दिन में आयोजित की जाएगी और हर दिन दो शिफ्टों में अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी. बता दें कि इस परीक्षा के जरिए कुल 32679 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें नागरिक पुलिस, पीएसी और जेल वार्डर के पद शामिल हैं. भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. 

यह भी पढ़ें...

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की डिटेल्स जान लीजिए 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का विवरण जारी किया है. आपको बता दें कि लिखित  परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी जो तीन दिन तक चलेगी और हर दिन दो शिफ्टों में होगी. परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें कुल 32679 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिनमें नागरिक  पुलिस, पीएसी और जेल वार्डर शामिल हैं. इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का पर्यप्त अवसर मिले. 

लंबे समय से था भर्ती का इंतजार 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. इसके अलावा बोर्ड परीक्षा से जुड़ी आगे की सभी जानकारी समय पर आधिकारिक माध्यमों से जारी करेगा. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के बीच परीक्षा को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.

 यह भी पढ़ें: जिस फॉर्म 7 का नाम लेकर अखिलेश ने BJP पर वोट कटवाने का आरोप लगाया उसके बारे में एक-एक बात जान लीजिए