BPSSC हवलदार क्लर्क की भर्ती पर आवेदन शुरु, 12वीं पास उम्मीदवार आज ही करें अप्लाई, यहां जानें फुल डिटेल्स

यूपी तक

05 Jan 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 03:31 PM)

BPSSC ने हवलदार क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 64 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 है.

UPTak
Google CTA

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत में बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 64 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 फरवरी 2026 तय की गई है.

यह भी पढ़ें...

जान लें पदों की डिटेल्स 

BPSSC ने इस भर्ती के लिए वर्गवार रिक्तियों का विवरण भी जारी किया है.  इस भर्ती में कुल 64 पदों में से जनरल केटेगरी के लिए 26 रिक्तियां, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 10, और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1 पद तय किया गया है. वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 11, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 8 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 6 हैं. इसके अलावा, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद विशेष रूप से आरक्षित हैं.

योग्यता और आयु सीमा

हवलदार क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा पास  होना जरूरी है. इस भर्ती में न्यूनतम ऐज 18 साल तय की गई है, जबकि अधिकतम ऐज लिमिट वर्गवार अलग-अलग रखी गई है. अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम ऐज 37 साल, पिछड़ा वर्ग/ओबीसी (BC/OBC) के लिए 40 साल, और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए 42 साल तय की गई है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता और आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

BPSSC हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और ये केवल पास होने के लिए आयोजित की जाएगी.  इसका मतलब है कि लिखित परीक्षा में मार्क्स मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे, बस इसे पास करना जरूरी है. 

दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी और ये कुल 100 मार्क्स की होगी. इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी. इसके अलावा, 25 मार्क्स गोला फेंक और 25 मार्क्स ऊंची कूद के लिए रखे गए हैं. लास्ट मेरिट लिस्ट केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी.

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क 100 रुपये है. इसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से जमा किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरना जरूरी है और जमा करने के बाद आवेदन की प्रिंट या PDF सेव कर लेना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti Age: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु सीमा विवाद पर समझ में नहीं आ रहा बोर्ड का ये रुख!