NCL Vacancy 2026: एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास और डिप्लोमा वाले 5 मार्च के पहले ऐसे करें अप्लाई

यूपी तक

• 12:28 PM • 28 Feb 2026

NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-C के 270 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 11 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

NCL Recruitment 2026: कोल इंडिया की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर पेश किया है. कंपनी ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-C के 270 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन जैसी प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 5 मार्च 2026 तय की गई है. 

यह भी पढ़ें...

पदों की डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) के 270 पद भरे जाएंगे. वेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना भी जरूरी है.

ऐज लिमिट 18 से 30 साल के बीच तय की गई है. हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), दिव्यांग (PwBD) और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऐज में छूट दी जाएगी. निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

सिलेक्शन प्रोसेस की शुरुआत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगी. इस परीक्षा में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और अभिक्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे. CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. 

अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) भी पास करना होगा. अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज वेरिफिकेशन के समय दिखाने होंगे. अंतिम मेरिट पूरी तरह CBT में प्राप्त अंकों और तय पात्रता मानदंडों के अनुपालन पर आधारित होगी.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

क्या है आवेदन प्रक्रिया आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से NCL की आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर किए जा सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेगी. अभ्यर्थियों को लास्ट डेट से पहले अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये तय किया गया है जबकि SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है. बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सिंगरौली (मध्य प्रदेश) और सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के परिचालन क्षेत्रों में की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लेखपाल भर्ती का फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाकर नवीन सर ने लगाए ये बड़े आरोप