DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट सहित 911 पदों पर निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें आवेदन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 911 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और लीगल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
ADVERTISEMENT

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 911 रिक्तियों को भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या ऑनलाइन पोर्टल www.dsssbonline.nic.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.
