लेटेस्ट न्यूज़

UP में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 98000+ पदों पर भर्ती के लिए इन शहरों में लगेगा रोजगार का महाकुंभ, जानें फुल डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में 21 से 28 फरवरी 2026 तक विभिन्न जिलों में 98,000 से अधिक पदों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

उत्तर प्रदेश सरकार 28 फरवरी 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है. इन मेलों के जरिए निजी कंपनियों और अलग-अलग सेक्टरों में कुल 98,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं.
 

2

2/8

21 फरवरी को प्रयागराज (4034 पद), गोरखपुर (484 पद), गोंडा (464 पद), चंदौली (395 पद), कानपुर नगर (1560 पद) और पीलीभीत (975 पद) में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. 
 

3

3/8

इसके बाद 23 फरवरी को उन्नाव में 346 पदों के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. यही नहीं 24 फरवरी को मेरठ में 11,890 पदों के लिए बड़ा भर्ती मेला लगेगा, जबकि इसी दिन मुरादाबाद में 4223 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित होगा. 
 

4

4/8

25 फरवरी को मिर्जापुर (8631 पद), भदौही (500 पद), सहारनपुर (18,020 पद), गौतमबुद्ध नगर (9442 पद) और महोबा (1124 पद) में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. 
 

5

5/8

26 फरवरी को अमेठी (6448 पद), झांसी (4933 पद), अयोध्या (6338 पद) और आजमगढ़ (6341 पद) में जॉब फेयर लगाए जाएंगे. इसके अलावा 27 फरवरी को उन्नाव (1160 पद) और रायबरेली (5945 पद) में रोजगार मेले आयोजित होंगे. 
 

6

6/8

28 फरवरी को कानपुर नगर (450 पद), बुलंदशहर (50 पद), जौनपुर (3231 पद) और गोरखपुर (50 पद) में अंतिम चरण के रोजगार मेले लगाए जाएंगे. 
 

7

7/8

इन मेलों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक और परास्नातक योग्यताधारी सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार चयन करेंगी, इसलिए हर शैक्षणिक स्तर के युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध है.
 

8

8/8

इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. नए अभ्यर्थियों को नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और शैक्षणिक विवरण भरकर प्रोफाइल बनानी होगी.जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद संबंधित जिले का मेला चुनकर आवेदन कन्फर्म करना चाहिए. बिना पूर्व पंजीकरण वाले अभ्यर्थी मेला स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp