UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लापता हुई हिंदू लड़की का मामला चर्चाओं में बना हुआ है. लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का आजम नाम के युवक ने अपहरण किया है. बता दें कि अब पुलिस ने एक हफ्ते से लापता चल रही हिंदू युवती को बरामद कर लिया है.
ADVERTISEMENT
बता दें कि ये पूरा मामला 24 फरवरी के दिन सामने आया था. पीड़ित परिवार ने बेटी के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी थी. इस केस के सामने आने के बाद हिंदू संगठन भी एक्टिव हो गए थे. हिंदू संगठनों इस मामले को लव जिहाद से जोड़ रहे थे.
पुलिस ने आजम के खिलाफ की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, तकनीकी सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद किया है. आरोपी युवक आजम को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया गया है और जेल भी भेज दिया गया है.
पुलिस ने लगाई गंभीर धाराएं
बता दें कि पुलिस ने पहले ही इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं लगाई हैं. परिजनों का कहना है कि युवती नाबालिग है.
लगातार बना हुआ था विवाद
आपको बता दें कि घटना को लेकर क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ था. हिंदू संगठन लगातार घटना को लेकर एक्टिव थे और लगातार घटना को लेकर पंचायत बुलाई जा रही थीं. बता दें कि घटना के बाद से ही गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया था.
एसपी ने ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर सागर जैन (एसपी देहात) ने बताया, युवती को बरामद कर लिया गया है. युवती को नारी निकेतन में दाखिल करवाया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है. कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT









