अमरोहा में होलिका दहन की रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मी राहुल पर किसने किया जानलेवा हमला, ये पता चला

बीएस आर्य

03 Mar 2026 (अपडेटेड: 03 Mar 2026, 11:54 AM)

UP News: यूपी के अमरोहा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां होलिका दहन की रात गश्त करते हुए सिपाही राहुल पर जानलेवा हमला किया गया है.

Amroha, Amroha News, Amroha Police, Amroha Crime, Amroha Crime News, Holi, Holi in Amroha, UP News, UP Viral News, अमरोहा, अमरोहा न्यूज, अमरोहा पुलिस, अमरोहा क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: होली को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट पर है. रात के समय में भी पुलिस लगातार नजर रख रही है. इसी बीच होलिका दहन की रात यहां एक पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. इस हमले में सिपाही गंभीर घायल हुआ है. आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ भी लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. 

यह भी पढ़ें...

सिपाही पर क्यों किया गया हमला?

अमरोहा में होलिका दहन वाली रात को पुलिस पर हमले की वारदात से दहशत फैल गई. गश्त कर रहे एक सिपाही राहुल पर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. ये पूरा मामला अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा से सामने आया है. 

सिपाही राहुल होली को लेकर गश्त कर रहा था. तभी अज्ञात ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया. घायल सिपाही को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल सिपाही को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. 

बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है. घटना के बाद मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने स्थानीय युवकों की मदद से हमलावर को पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

एसपी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया, पकड़ा गया हमलावर मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. वह अपना नाम-पता भी सही से नहीं बता पा रहा है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.