खामेनेई की मौत के बाद गम और गुस्से में अमरोहा का शिया समुदाय, सड़कों पर महिलाएं भी उतरी फिर ये सब हुआ

बीएस आर्य

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 12:30 PM)

UP News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के मारे जाने के बाद यूपी के अमरोहा में शिया समुदाय का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है.

Ayatollah Khamenei, amroha News, Shia community amroha, Chhota Imambara, America Israel protest, candle march amroha, mourning in amroha, Sahadatganj protest,

UP News

Google CTA

UP News: ईरान और  इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई मारे गए थे. इसके बाद से विश्वभर में शिया समुदाय में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. शिया समुदाय सड़कों पर आकर अपने गम और गुस्सा का इजहार कर रहा है. यूपी के अमरोहा में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे हैं. यहां शिया समुदाय के पुरुष और बच्चों ने साइलेंट कैंडल मार्च निकालकर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान शिया समुदाय की महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें...

अमरोहा में शिया समुदाय का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

अमरोहा जिले के नौगावां सादात बस्ती में भी शिया समुदाय का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है. शिया समुदाय के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी सड़कों पर उतरे हैं और जमकर नारेबाजी की है. इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर लोगों ने गुस्सा जताया है और इजरायल-अमेरिका को लेकर नारेबाजी की है.

बता दें कि अमरोहा के सैदनगली में भी शिया समुदाय में गुस्सा देखने को मिल रहा है. यहां भी शिया समुदाय के लोगों ने अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया है. यहां शहादत का जुलूस निकाला गया है. इस दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए गए हैं.

खाड़ी देशों में फैला युद्ध

आपको बता दें कि अयातुल्ला खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान भड़का हुआ है. ईरान अरब देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर हमले कर रहा है. इस दौरान ईरान की कई मिसाइल और ड्रोन अमेरिकी बेस से हटकर भी गिरी हैं. दूसरी तरफ इजरायल और अमेरिका ईरान पर जबरदस्त बमबारी कर रहा है. फिलहाल खाड़ी के देशों में तनाव चरम पर है.