डबल डंकर बस ने कार को मार दी टक्कर, 6 की मौत, हाथरस में हुआ ये हादसा दहला देगा

राजेश सिंघल

03 Mar 2026 (अपडेटेड: 03 Mar 2026, 10:48 AM)

UP News: यूपी के हाथरस में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 6 लोग मर गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं. जानिए ये पूरा मामला.

Hathras, Hathras News, Hathras road accident, Hathras Police, UP News, Road accident in UP, हाथरस, हाथरस न्यूज, हाथरस सड़क हादसा, हाथरस पुलिस, यूपी न्यूज, यूपी में सड़क हादसा

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि डबल डेकर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने राहत-बचाव काम शुरू किया.

यह भी पढ़ें...

कौन थे कार सवार? 

ये हादसा हाथरस जिले में थाना सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास हुआ है. यहां कार सवार 6 लोग नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे. इस दौरान नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. 

टक्कर लगने से गाड़ी में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई

बता दें कि इस हादसे के बाद पुलिस ने बस के चालक, सहचालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. बस को भी कब्जे में ले लिया गया है. एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया,  ओवरटेकिंग में चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.