UP Weather Update: होली वाले दिन 4 मार्च को यूपी में होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विभाग ने बताया है कि 4 मार्च को गोरखपुर, गाजीपुर समेत पूर्वी यूपी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. वहीं, वाराणसी और पश्चिमी यूपी में गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है.

UP Weather Update

यूपी तक

03 Mar 2026 (अपडेटेड: 03 Mar 2026, 09:17 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. राज्य में आने वाले दिनों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. आईएमडी के मुताबिक, 4 मार्च को प्रदेश में है है हलकी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. 

यह भी पढ़ें...

तापमान में लगातार बढ़ोतरी और ग्रीन जोन

वहीं, वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और इसके आगे भी बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. फिलहाल, भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, बांदा और हमीरपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. अयोध्या में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज यानी 3 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा.

होली पर बारिश की संभावना और जिलों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मार्च यानी होली के दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस बारिश की वजह से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें शामिल हैं: गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर.

पश्चिमी यूपी में बढ़ेगी अब गर्मी

एक तरफ जहां पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी यूपी में मौसम अलग रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा.