बिहार से गायब हुई 5 लड़कियां, एसआईटी टीम खोज रही थी, अब वह सभी लखनऊ में इस हाल में मिली

UP News: बिहार के सहरसा की रहने वाली 5 लड़कियां गायब हो गई थीं. 27 फरवरी के दिन ये लड़कियां गायब हुई थीं. इनको खोजने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था. अब ये सभी लड़कियां लखनऊ में इस हाल में मिली हैं.

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

यूपी तक

01 Mar 2026 (अपडेटेड: 01 Mar 2026, 03:30 PM)

follow google news

UP News: बिहार के सहरसा की रहने वाली 5 लड़कियां 27 फरवरी के दिन अचानक गायब हो गईं. सभी लड़कियां सुबह के समय घास काटने के लिए गईं. मगर फिर वह वापस अपने घर नहीं लौटी. इसके बाद हड़कंप मच गया. परिजनों ने भी लड़कियों को खोजने की काफी कोशिश की. मगर किसी का कुछ पता नहीं चला. बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस भी हैरान थी और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि अब ये सभी लड़कियां मिल गई हैं. इन सभी लड़कियों को बिहार से नहीं बल्कि यूपी की राजधानी लखनऊ से बरामद किया गया है. इन सभी लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. लखनऊ पुलिस ने बिहार पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है. बताया जा रहा है कि अब सहरसा पुलिस भी लखनऊ के लिए रवाना हो गई है. 

बिहार से लखनऊ कैसे आ गईं ये लड़कियां?

आपको बता दें कि इन लड़कियों को लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है.  सभी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. दरअसल जांच के दौरान संभावना जताई जा रही थी कि ये सभी लड़कियां ट्रेन के माध्यम से बाहर जा सकती हैं. इसके बाद एसआईटी टीम ने सभी रेलवे स्टेशन को इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया था. सभी लड़कियों की फोटो रेलवे पुलिस और जीआरपी को भेजी गई थी. 

लखनऊ में मिल गईं सभी बच्चियां

इस बीच 28 फरवरी के दिन ये सभी लड़कियां लखनऊ ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मिल गईं. रेलवे पुलिस, आरपीएफ ने इन सभी को पहचान लिया और इन सभी का रेस्क्यू कर लिया गया. जैसे ही इन सभी बच्चियों के सुरक्षित बरामद होने की खबर इनके परिवार को मिली, उन्होंने राहत की सांस ली. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सवाल ये है कि आखिर घाट काटने गईं ये बच्चियां बिहार से लखनऊ कैसे पहुंच गईं? बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस इन सभी से पूछताछ करेगी.

(सहरसा से धीरज कुमार सिंह का इनपुट)