अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत के बाद संभल में ये क्या हो गया? दुकान बंद और जबरदस्त भीड़, देखें वीडियो

UP News: इजराइल-अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत हो गई है. इसके बाद यूपी के संभल में लोग भड़क गए हैं.

UP News

अभिनव माथुर

01 Mar 2026 (अपडेटेड: 01 Mar 2026, 01:09 PM)

follow google news

UP News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत हो गई है. इजराइल-अमेरिका ने ईरान पर हमला करके,  सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई को मार डाला है. बता दें कि इसके बाद से शिया समुदाय में गुस्से और गम का माहौल है. भारत समेत विश्व के कई देशों में शिया समुदाय के लोग अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत पर गुस्सा दिखा रहे हैं. जगह-जगह शिया समुदाय के लोग रो रहे हैं और अपना गुस्सा भी इजहार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

इस दौरान इजराइल और अमेरिका का विरोध किया जा रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत पर जबरदस्त गुस्सा और विरोध देखने को मिल रहा है. यूपी के लखनऊ में हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद अब यूपी के संभल से भी कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है. यहां शिया समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में जमा होकर अपने गुस्से और गम का इजहार किया है और इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की है.

संभल में जबरदस्त प्रदर्शन

बता दें कि आज सुबह जैसे ही अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर सामने आई, शिया समुदाय के लोग भड़क गए. संभल में शिया समुदाय के लोगों ने दुकानों को बंद रखा है. इस दौरान जबरदस्त नारेबाजी देखने को मिल रही है. इस दौरान शिया समुदाय के लोग नारा लगा रहे हैं, तुम कितने हुलैनी मारोगे, हर घर से हुरैनी निकलेगा. तुम कितने खामेनई मारोगे, हर घर से खामेनई निकलेगा.

देखिए ये वीडियो

आपको बता दें कि कल इजराइल-अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. इस दौरान राष्ट्रपति और ईरान के अहम ठिकानों पर बम गिराए गए थे. इसी दौरान  ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई भी मारे गए. मगर उनकी मौत की खबर रात में सामने आई. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री ने खुद सामने आकर इसकी जानकारी दी. बता दें कि इसके बाद से शिया समुदाय में गुस्से की लहर है.