बलिया की प्रेमिका ने प्रेमी पंकज गुप्ता को तड़पा-तड़पा कर मार डाला फिर ये शर्मनाक बात पता चली

Ballia News: यूपी के बलिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी. इसके पीछे की वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया.

UP News

अनिल अकेला

01 Mar 2026 (अपडेटेड: 01 Mar 2026, 06:15 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया से प्यार, ब्लैकमेलिंग और कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने सभी को दहला कर रख दिया है. यहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. प्रेमिका ने प्रेमी को इसलिए मारा, क्योंकि वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था. प्रेमी अश्लील वीडियो के सहारे प्रेमिका को लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को खत्म कर दिया. 

यह भी पढ़ें...

प्रेमिका ने प्रेमी को कैसे मारा?

ये पूरा मामला बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव से सामने आया है. यहां 10 फरवरी के दिन एक अज्ञात युवक का शव मिला था. उसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह जला दिया गया था. मामले की जांच पुलिस कर रही थी. मृतक की पहचान आजमगढ़ के रहने वाले पंकज गुप्ता के तौर पर हुई थी. 

जांच में सामने आया कि पंकज का पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था. युवती की शादी हो गई थी. ऐसे में पंकज ने उसका रिश्ता खत्म करवाना चाहा. इसके लिए पंकज अश्लील फुटेज के दम पर प्रेमिका को ब्लैकमेल करने लगा. प्रेमी से परेशान होकर उसने ये बात अपने भाई और भाभी को बताई. 

साजिश रची और मार डाला

पुलिस जांच में सामने आया है कि 5 फरवरी को एक शादी में प्रेमिका और उसके भाई-भाभी ने पंकज की हत्या की साजिश रची. 7 फरवरी के दिन पंकज को किसी बहाने बुलाया गया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई.

एसपी बलिया ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर बलिया एसपी ओम वीर सिंह ने बताया,  पंकज गुप्ता युवती को परेशान कर रहा था. परिजनों ने मिलकर उसे बुलाया और हत्या कर दी. पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है. 2 फरार हैं. उनकी भी तलाश की जा रही है.