UP Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में ही यूपी के ये जिले तपने लगे! होली से पहले मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में तापमान 34°C के पार पहुंच गया है जिससे होली से पहले ही लोगों को पसीने छूटने लगे हैं. लखनऊ समेत कई जिलों में 30-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.

UP Weather Update:

यूपी तक

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 12:39 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी के बाद गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. मार्च महीने की शुरूआत चमकीली धूप के साथ हो रही है. वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम में कुछ खास बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. होली से पहले ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है.  भारतीय मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है.मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. दिन के समय क्षेत्र में तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटा की गति चलने की प्रबल संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 32 और 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यह भी पढ़ें...

ये रहा यूपी का सबसे गर्म जिला

उत्तर प्रदेश का हमीरपुर और बांदा सबसे गर्म जिले दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान 34.2°C रिकॉर्ड किया गया. वहीं वाराणसी में 33.8°C, आगरा ताज 33.6°C, झांसी और बाराबंकी 33.0°C, प्रयागराज में 32.8°C, और लखनऊ में 32.5°C तक रहने वाला है. 

तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए तेज सतही हवाओं की चेतावनी जारी की है. लखनऊ में दिन के समय 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.पूरे प्रदेश में 25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.फिलहाल अधिकांश जिलों में वर्षा 0.0 mm दर्ज की गई है और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16.0°C के आसपास रहने का अनुमान है .