एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने वाला गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया, अब इस मामले में सब पता चला

Gulfam Encounter: गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेतने की कोशिश की गई थी. 2 युवकों ने उनके घर में घुसकर उनपर जानलेवा हमला किया था. अब इस मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. दूसरा एनकाउंटर भी हो गया है.

Gulfam Encounter, Ghaziabad Encounter, Salim Wastik case, Salim Wastik Attack Case, Indirapuram Police Encounter, Crime Branch Ghaziabad, Gulfaam Encounter News

UP News

हिमांशु मिश्रा

04 Mar 2026 (अपडेटेड: 04 Mar 2026, 06:51 AM)

follow google news

UP News: गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर बीते 26 फरवरी के दिन जानलेवा हमला हुआ था. 2 युवकों ने उनके घर में घुसकर उनपर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था. इस दौरान उनकी गर्दन काटने की कोशिश की गई थी. मामले को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हुए थे और उन्होंने पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. बता दें कि अब इस हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी युवक का भी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस ने एनकाउंटर में 1 लाख रुपये के इनामी गुलफाम को ढेर कर दिया है. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस इस मामले में शामिल जीशान को भी एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है. जीशान के ऊपर भी 1 लाख का इनाम था. मगर गुलफाम लगातार फरार चल रहा था. मगर अब पुलिस ने उसे भी मार गिराया है. जानकारी के लिए बता दें कि जीशान और गुलफाम, दोनों सगे भाई थे. दोनों उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे. 

दोनों तरफ से चली गोलियां

मिली जानकारी के मुताबिक, जीशान के बाद पुलिस को गुलफाम की तलाश थी. गुलफाम भी पुलिस की पकड़ से लगातार भागने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में घेर लिया. पुलिस को देखकर उसने बाइक से भागने की कोशिश की. मगर इस दौरान उसका पुलिस से आमना-सामना हो गया. दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस की गोलियां से वह गंभीर घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आपको बता दें कि एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, प्रभारी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अनिल राजपूत ने गुलफाम का एनकाउंटर किया है. 

पुलिस की तरफ से क्या बताया गया?

इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक,  27 फरवरी के दिन 2 आरोपियों के द्वारा सलीम वास्तविक का गला उनके ऑफिस में ही काटने की कोशिश की गई थी. उनका इलाज चल रहा है.  दोनों की पहचान सीसीटीवी कैमरे और उनके घटना में प्रयोग की गई बाइक से हुई. 1 मार्च के दिन घटना में आरोपी 1 लाख का इनामी जीशान को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. इसके बाद दूसरे 1 लाख के इनामी आरोपी गुलफ़ाम की तलाश थी. उसे 3 मार्च के दिन गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में घेर लिया गया. पुलिस एनकाउंटर में वह गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस ये भी पता करने में जुटी हुई है कि कही इस पूरे कांड में किसी बाहरी नेटवर्क का हाथ तो नहीं है. फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच जारी है. दूसरी तरफ पीड़ित सलीम वास्तिक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.