DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 911 रिक्तियों को भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या ऑनलाइन पोर्टल www.dsssbonline.nic.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
कुल 911 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 911 रिक्त पदों को भरा जाएगा. अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें लीगल असिस्टेंट के 10 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 281 पद और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के सर्वाधिक 587 पद शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. पद के अनुसार उम्मीदवार के पास लॉ में ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा जैसी शैक्षणिक योग्यता होनी चहिए.
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 3 साल की राहत दी जाएगी. इसके अलावा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल तक की छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों तथा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को DSSSB के पोर्टल www.dsssbonline.nic.in पर एक बार रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. यह पंजीकरण केवल एक बार करना होता है. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग भविष्य में DSSSB की अन्य भर्तियों के लिए भी किया जा सकता है.
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.dsssbonline.nic.in पर जाएं.
अगर पहले से पंजीकरण नहीं किया है तो “Click for New Registration” विकल्प पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार “Click to Sign In” पर क्लिक करें और अपनी जन्मतिथि, 10वीं कक्षा का रोल नंबर, पासिंग ईयर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें.
लॉगिन के बाद संबंधित पद का चयन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
आवश्यक दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें.
निर्धारित आवेदन शुल्क (अगर लागू हो) का भुगतान करें.
अंत में आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की पूरी जानकरी मिल सके. किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान, 10वीं पास युवा बिना मौका गवाए करें आवेदन
ADVERTISEMENT









