वन रक्षक, जेल प्रहरी समेत 1689 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 14 मार्च से पहले करना होगा आवेदन

MPESB Van Rakshak Recruitment: MPESB ने वन रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के 1689 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 निर्धारित है.

Government Job

दीक्षा सिंह

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 02:03 PM)

follow google news

MPESB Van Rakshak Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल ने वन रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के 1689 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया है. इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी समय रहते अपनी पात्रता की जांच कर लें और ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें.उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण यानी फिजिकल टेस्ट और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

किन-किन पदों पर निकली भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने वन रक्षकों के 728 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. वहीं क्षेत्र रक्षक के 169, जेल प्रहरी के 767 और सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 है. 

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर 'Recruitment' या 'Online Form' लिंक पर क्लिक करें.

वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती के संबंधित लिंक को चुनें.

अपनी शैक्षिक जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है. आयु की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है.जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.