चारों तरफ यूज्ड अनयूज्ड कॉन्डम और शराब की बोतलें, गाजीपुर की लड़की... समीर सिद्दीकी और उसकी पत्नी के कारनामे देखिए

रोशन जायसवाल

15 Jan 2026 (अपडेटेड: 15 Jan 2026, 06:39 PM)

Varanasi Crime News: वाराणसी में सेक्स रैकेट का ये धंधा सैयद समीर सिद्दीकी के 5 मंजिला फ्लैट में चल रहा था. इस कांड में सैयद की पत्नी भी शामिल थी. लेकिन जब पुलिस फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची तो वहां कुछ और लोग भी मिले जिसमें एक गाजीपुर की रहने वाली लड़की थी.वहीं एक कस्टमर भी था जो वाराणसी के विशेश्वरगंज का रहने वाला है.

Varanasi Crime News

Varanasi Crime News

Google CTA

Varanasi Crime News: वाराणसी की पॉश कॉलोनी आजाद नगर के 5 मंजिला फ्लैट में एक पति-पत्नी मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे. पिछले दो साल से चल रहे इस सेक्स रैकेट के बारे में किसी को कानों कान कोई खबर नहीं थी. लेकिन धीरे-धीरे कॉलोनी के लोगों को इसे लेकर शक होने लगा. ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट में छापेमारी की तो अंदर का नजारा देख हर कोई चौंक गई. फ्लैट के अंदर जगह-जगह पर यूज्ड और अनयूज्ड कॉन्डम पड़े हुए थे. शराब की बोतलें इधर-उधर पड़ी हुई थीं. वहीं एक युवक और युवती नग्न अवस्था में थे. ऐसे में पुलिस को देख फ्लैट के अंदर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि पुलिस ने सेक्स रैकेट की संचालिका समेत 3 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं संचालिका का पति सैयद समीर सिद्दीकी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. 

यह भी पढ़ें...

फ्लैट के अंदर का नजारा देख चौंकी पुलिस

सेक्स रैकेट का ये धंधा सैयद समीर सिद्दीकी के 5 मंजिला फ्लैट में चल रहा था. इस कांड में सैयद की पत्नी भी शामिल थी. लेकिन जब पुलिस फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची तो वहां कुछ और लोग भी मिले जिसमें एक गाजीपुर की रहने वाली लड़की थी.वहीं एक कस्टमर भी था जो वाराणसी के विशेश्वरगंज का रहने वाला है जो आप्तिजनक हालत में था.इसके साथ ही पुलिस ने  रैकेट के सहयोगी मोहम्मद वसीम को भी हिरासत में लिया है जो सैयद और उसकी पत्नी के साथ मिलकर काम करता था. तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में कई कॉन्डम के पैकेट मिले. इसके साथ ही  कुछ यूज्ड कॉन्डम और शराब की बोतलें भी फर्श पर पड़े हुए मिले.

कौन है सैयद समीर सिद्दीकी

सैयद समीर सिद्दीकी आजाद नगर कॉलोनी का रहने वाला है.इस कॉलोनी में उसका एक 5 मंजिला फ्लैट है. इस फ्लैट में वह पहले स्पा सेंटर चलाता था. लेकिन धीरे-धीरे सैयद ने स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया. यहां आए दिन कस्टर की भीड़ को देख मोहल्ले के लोगों को शक होने लगा. फिर इसकी सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सैयद की क्राइम कुंडली खंगाली तो वह भी दंग रह गई. सैयद के ऊपर पहले से कई मामले में मुकदमें दर्ज थे. ऐसे में पुलिस ने अब उसकी खोजबीन शुरू कर दी है. फिलहाल वाराणसी का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: 15 से 17 जनवरी के बीच ताजमहल में देखी जा सकेगी शाहजहां की असली कब्र! पर कैसे यहां जानिए