पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले काफी समय से कोर्ट-कचहरी और विवादों के घेरे में है. एक तरफ जहां पवन सिंह अपनी को-एक्टर महिमा सिंह के साथ नजदीकियों को लेकर खबरों में हैं. वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह ने अब खामोशी तोड़ दी है. ज्योति ने न सिर्फ पवन सिंह पर तीखा तंज कसा हैबल्कि यह भी साफ कर दिया है कि वह अब किसी का इंतजार नहीं कर रही हैं और अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रही हैं.
ADVERTISEMENT
दिल को बाजार नहीं बनाया
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक ग्लैमरस वीडियो शेयर किया है जिसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'मन में अब सवाल ही नहीं है....अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है.'वीडियो के कैप्शन में ज्योति ने लिखा 'मैं खुद पर बहुत गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल ही रहने दिया. बाजार नहीं बनाया.' इसे फैंस पवन सिंह पर सीधे तंज के रूप में देख रहे हैं.क्योंकि पवन का नाम आए दिन अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहता है.
ज्योति सिंह का नया यूट्यूब चैनल
शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव के बीच ज्योति सिंह अब आत्मनिर्भर बनने की राह पर हैं. उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल 'Jyoti Sister Vlog' का ऐलान किया है. एक वीडियो में अपनी बहन जूही के साथ चाय बनाते हुए उन्होंने बताया कि अब से उनकी जिंदगी के सभी अपडेट्स और डेली रूटीन फैंस को इसी चैनल पर देखने को मिलेंगे. ज्योति ने कहा कि वह अब खुश रहना चाहती हैं और अपनी जिंदगी को खुलकर जीना चाहती हैं.
तलाक केस की क्या है स्थिति?
पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में है. पवन सिंह ने कोर्ट से तलाक की मांग की है जबकि ज्योति सिंह ने पहले साथ रहने की इच्छा जताई थी. लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि अगर अलग होना ही है तो उन्हें उचित गुजारा भत्ता (Alimony) दिया जाए. पिछली सुनवाई में पवन सिंह खराब तबीयत का हवाला देकर कोर्ट नहीं पहुंचे थे जिसके बाद अगली तारीख का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: दो बच्चों के पिता निरहुआ को शादी के 26 साल बाद भी नहीं हुआ पत्नी मंशा देवी से प्यार, आम्रपाली दुबे के साथ रिश्तों की चर्चा फिर तेज
ADVERTISEMENT









