लेटेस्ट न्यूज़

दो बच्चों के पिता निरहुआ को शादी के 26 साल बाद भी नहीं हुआ पत्नी मंशा देवी से प्यार, आम्रपाली दुबे के साथ रिश्तों की चर्चा फिर तेज

Nirahua on her Marriage: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. शादी के 26 साल बाद भी निरहुआ को अपनी पत्नी मंशा देवी से प्यार क्यों नहीं हो पाया? क्या जबरदस्ती हुई शादी ही उनके और आम्रपाली दुबे के रिश्तों की चर्चा की असली वजह है?

ADVERTISEMENT

Nirahua and her wife
Nirahua and her wife
social share
google news

Nirahua on her Marriage: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और अपनी पत्नी मंशा देवी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. निरहुआ ने एक हालिया इंटरव्यू में साफ तौर पर स्वीकार किया है कि वे अपनी पत्नी से प्रेम नहीं करते हैं. एक्टर के इस बेबाक बयान के बाद एक बार फिर आम्रपाली दुबे के साथ उनके रिश्तों की चर्चाओं को बल मिल गया है.