लेटेस्ट न्यूज़

चर्चा में: रिंकू सिंह के पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंची उनकी मंगेतर प्रिया सरोज, अब सामने आई ये वजह

Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है. अलीगढ़ से स्टारडम तक के सफर में ढाल बने पिता की अंतिम विदाई में रिंकू की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है.

ADVERTISEMENT

Rinku singh and Priya saroj
Rinku singh and Priya saroj
social share
google news

Priya Saroj: भारतीय क्रिकेट के फिनिशर रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया उठ गया है. अलीगढ़ की तंग गलियों से निकलकर स्टारडम की बुलंदियों तक पहुंचाने वाले रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. पिता को मुखाग्नि रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू ने दी. हालांकि इस दौरान रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई. सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर प्रिया सिंह कहां थी और वो क्यों नहीं आईं.