बस्ती के मंदीप ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा के सीने और सिर में मारी गोलियां फिर सामने आई होश उड़ाने वाली बात

संतोष सिंह

03 Mar 2026 (अपडेटेड: 03 Mar 2026, 12:41 PM)

UP News: बस्ती में क्लास-12 की छात्रा को सनकी आशिक ने गोली मार दी. छात्रा के घर में घुसकर उसको गोली मारी गई. फिर इस केस में जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया.

Basti, Basti News, Basti Viral News, Basti Crime, Basti Crime News, Basti Police, UP News, UP Viral News, UP Crime News, बस्ती, बस्ती न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर डाली. आरोपी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसको गाली मार दी. उसने पहली गोली प्रेमिका के सिर पर मारी और दूसरी गोली उसके सीने में उतार दी. मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई. बता दें कि किशोरी 12वीं की छात्रा थी. वह बोर्ड एग्जाम दे रही थी. 

यह भी पढ़ें...

आरोपी प्रेमी रात 1 बजे प्रेमिका के घर घुस गया. जैसे ही गोलियों की आवाज परिजनों ने सुनी, वह कमरों से बाहर आए. इस दौरान आरोपी ने किशोरी की मां पर भी गोली चला दी. मगर गोली मिस हो गई और किशोरी की मां बच गईं.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव से सामने आया है. यहां 12वीं क्लास की छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी. वह रात के समय अपने भाई के साथ बरामदे में सो रही थी. आरोप है कि तभी वहां गांव का रहने वाला मंदीप आ गया. उसने अनुष्का के सीने में और सिर पर दो गोलियां दाग दी. इस दौरान उसने छात्रा की मां पर भी फायर किया. मगर गोली मिस हो गई. 

बना लिए थे वीडियो-फोटो

आरोप है कि सिरफिरे आशिक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उससे प्रेम संबंध बना लिए थे. उसके वीडियो और फोटो भी उसके पास थे. मगर कुछ दिनों बाद किशोरी पीछे हट गई थी. इसी को लेकर प्रेमी मंदीप नाराज था. वह भड़का हुआ था.

बताया जा रहा है कि मंदीप ने कुछ महीने पहले लड़की के साथ बनाए गए अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए थे. लड़की के परिजनों ने इस मामले में कलवारी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. इसके बाद से आरोपी फरार था. मगर घटना वाले दिन आरोपी अचानक गांव पहुंच गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामा कांत ने बताया, शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है. केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा.