Nirahua on her Marriage: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और अपनी पत्नी मंशा देवी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. निरहुआ ने एक हालिया इंटरव्यू में साफ तौर पर स्वीकार किया है कि वे अपनी पत्नी से प्रेम नहीं करते हैं. एक्टर के इस बेबाक बयान के बाद एक बार फिर आम्रपाली दुबे के साथ उनके रिश्तों की चर्चाओं को बल मिल गया है.
ADVERTISEMENT
जबरदस्ती कराई गई थी शादी
एक इंटरव्यू में जब निरहुआ से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी शादी साल 2000 में मंशा देवी के साथ हुई थी. लेकिन शादी उनकी मर्जी से नहीं बल्कि उनके माता-पिता के दबाव में हुई थी. निरहुआ ने कहा कि वे उस वक्त कुछ बनना चाहते थे और घर वालों को मना भी किया. लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई.
26 साल से सिर्फ निभा रहे हैं फर्ज
निरहुआ ने स्वीकार किया कि शादी के 26 साल बाद भी वे अपनी पत्नी से प्यार नहीं कर पाए हैं . उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अपना फर्ज निभा रहे हैं. उन्होंने यह सच्चाई न केवल खुद तक रखी बल्कि अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को भी खुलकर बताई है. उन्होंने अपने बच्चों को सलाह दी है कि शादी वहीं करना जहां प्रेम हो. यही कारण है कि निरहुआ कभी भी अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आते. हालांकि कुछ समय पहले उनके गृह प्रवेश की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें पहली बार दुनिया ने उनकी पत्नी मंशा देवी को देखा था.
आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता है नाम
निरहुआ का नाम अक्सर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ा जाता है. कई बार ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है. निरहुआ ने फिल्मों में आम्रपाली को 'अर्धांगिनी' का दर्जा दिया है. लेकिन असल जिंदगी में वे अभी भी अपनी जबरन हुई शादी के 'गिल्ट' में जी रहे हैं.
ये भी पढ़ें: चर्चा में: रिंकू सिंह के पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंची उनकी मंगेतर प्रिया सरोज, अब सामने आई ये वजह
ADVERTISEMENT









