'अफसोस नहीं है इसने बहुत बड़ी गलती की थी...' बाबा मिलन दास के हत्यारे इसराइल का हुआ एनकाउंटर तो उसके भाई ने ये कह दिया

सूरज सिंह

15 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:00 PM)

Unnao Encounter Case: उन्नाव के चर्चित साधु हत्याकांड में मुख्य आरोपी इसराइल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अब उसके परिवार और मृतक साधु के परिजनों के बयान सामने आए हैं.

Unnao Encounter Sadhu Murder Case

Unnao Encounter Sadhu Murder Case

Google CTA

Sadhu Milan Das Murder Case: उन्नाव के चर्चित साधु हत्याकांड में मुख्य आरोपी इसराइल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अब उसके परिवार और मृतक साधु के परिजनों के बयान सामने आए हैं. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, इसराइल के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

इसराइल के भाई ने क्या कहा?

एनकाउंटर में मारे गए इसराइल के भाई गुड्डू ने कहा, 'इसराइल ने गलत किया था. हम लोगों को कोई अफसोस नहीं है. इसने बहुत बड़ी गलती की थी. इसने बाबा को मारा था, गलत भी मारा था. हमारा भाई है तो क्या हुआ, जो किया उसका परिणाम मिला.' गुड्डू के इस बयान के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. फिलहाल इसराइल के घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं है और सुरक्षा के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

साधु मिलनदास के भाई ने क्या कहा?

वहीं, साधु बाबा मिलनदास के भाई राजेंद्र ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'अभी जो एक आरोपी फरार है, उसका भी यही हश्र होना चाहिए. इस एनकाउंटर के लिए हम योगी और उन्नाव पुलिस का धन्यवाद करते हैं.'राजेंद्र का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

9 जून को हुई थी साधु मिलनदास की हत्या

आपको बता दें कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला निवासी साधु मिलनदास की 9 जून को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप गांव के पास रहने वाले इसराइल और उसके साथियों पर लगा था. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. साधु की हत्या झोपड़ी में की गई थी. इसके बाद क्षेत्रीय सभासद अतीक अहमद की झोपड़ी पर भी 10 जून को जिला प्रशासन और पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई की थी तथा संदिग्ध मानते हुए सभासद अतीक अहमद को हिरासत में लिया गया था.

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मुख्य आरोपी

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के इस चर्चित साधु हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इसराइल को पुलिस ने 15 जून की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस के अनुसार बांगरमऊ क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी.