नोएडा: MBBS में एडमिशन के नाम पर करते थे करोड़ों की ठगी! पुलिस ने ये बताया, जानें

भाषा

• 11:32 AM • 23 Jan 2023

Noida News Hindi: एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार…

UP Tak
Google CTA

Noida News Hindi: एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 19 लाख रुपए नगद और लाखों के गहने भी बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें...

इस पूरे मामले पर अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया, “सेक्टर 63 में करियर कंसल्टेंसी के नाम से ऑफिस खोलकर नीरज कुमार सिंह उर्फ अजय, अभिषेक आनंद उर्फ सुनील तथा मोहम्मद जुबेर नीट की परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी कर रहे थे.

नोएडा न्यूज़: उन्होंने आगे बताया कि तीनों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 19 लाख रुपए नगद, लाखों रुपए कीमत के गहने समेत अन्य सामान बरामद किया है.

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि इस मामले में ही एक जनवरी को तसकीर, रितिक सिंह उर्फ लवली कौर और वैशाली पाल को गिरफ्तार किया गया था. नीरज इस गिरोह का सरगना है, जिसके खिलाफ दिल्ली, बिहार सहित विभिन्न जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं.

नोएडा: स्टंटबाजी करने से मना करने पर रसूखदारों ने रेस्तरां मालकिन और उसके भाई को पीटा