गोरखपुर में इस हाल में मिला युवती का शव जिसे देख कांप गई सभी की रूह, ब्रांडेड जींस पहनी थी, हुआ क्या?

रवि गुप्ता

07 Feb 2025 (अपडेटेड: 07 Feb 2025, 12:05 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शव मिला है. शव इतना शत-विक्षत हालत में हैं कि पुलिस भी देखकर सकते में है. लोग भी शव की हालत देखकर कांप उठे हैं. शव युवती का है.

Gorakhpur, Gorakhpur News, Gorakhpur Crime, Gorakhpur Police, Gorakhpur Viral News, Gorakhpur Girl Body, UP News, UP Crime, Crime, गोरखपुर, गोरखपुर न्यूज, यूपी क्राइम, गोरखपुर क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शव मिला है. शव इतना शत विक्षत हालत में हैं कि पुलिस भी देखकर सकते में है. लोग भी शव की हालत देखकर कांप उठे हैं. काफी देर तक ये भी पता नहीं चल पाया कि शव युवक का है या युवती का. फिर महिला पुलिस की मदद से पता चला कि शव युवती का है.

यह भी पढ़ें...

जिस हालत में शव मिला है, उसे देख हर कोई दहशत में आ गया है. किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर हत्यारे ने इतनी बुरी तरह से युवती को क्यों मारा? पुलिस के लिए इस ब्लाइंड केस को सुलझाना चुनौती बन गया है. फिलहाल शव के शत विक्षत हिस्से को एकत्र करके पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर इस हाल में शव देख डर गए लोग

युवती का शव गोरखपुर के NH 29 पर मिला. दरअसल, गगहा स्थित गोरखपुर- वाराणसी हाईवे पर मिले शव की हालत को देखकर स्थानीय लोग बुरी तरह से कांप उठे. घटनास्थल पर कही हाथ पड़ा था तो कही सिर की हड्डियां. शरीर के टुकड़े भी घटना स्थल के इधर-उधर ही पड़े थे.

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वह भी शव का हाल देखकर चौंक गए. शव के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया है. शव की पहचान के लिए महिला पुलिस की मदद ली गई. महिला पुलिस ने नीचे का हिस्सा देखा तब पता चला कि शव युवकी का है.

युवती को बर्बर तरीके से मारा गया

युवती के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे. कंधे के ऊपर का हिस्सा बर्बर तरीके से नष्ट किया गया था. पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को वाहन से रौंदा गया है. घटना स्थल की पुलिस जांच कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की ने अच्छी कंपनी की जींस पहन रखी थी. माना जा रहा है कि युवती किसी अच्छे परिवार से हो सकती है. जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पक्षी उसपर बैठे हुए थे और नोच रहे थे. अब पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. पुलिस ने शव को  बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में भेज दिया है. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा. युवती का सिर और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से कुचल दिया गया है. 

पुलिस ने ये बताया

इस मामले में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया, गोरखपुर-वाराणसी NH-29 हाईवे स्थित एक पुलिया केठीक किनारे एक शव मिला है. सिर और ऊपरी हिस्सा कुचला हुआ है. घटना स्थल पर खून के निशान नहीं है. ऐसे में उसी जगह मारा गया है या वहां हादसा हुआ है, उसकी भी आशंका कम ही है. लग रहा है कि हत्या करके शव को यहां लाया गया है. आस-पास के क्षेत्र में लापता युवतियों के बारे में पता किया जा रहा है. सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.