गौतमबुद्ध नगर: पत्नी ने दोस्त की मदद से की पति की हत्या? जांच में पुलिस के सामने ये बात आई

भाषा

• 09:53 AM • 14 Jul 2022

गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र में कुड़ी खेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने दोस्त की मदद से कथित तौर पर…

UP Tak
Google CTA

गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र में कुड़ी खेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने दोस्त की मदद से कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का सिर ईंट से कुचल दिया था. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव कुड़ी खेड़ा के रहने वाले भूपन (30 वर्ष) पुत्र महेंद्र की उसकी पत्नी शोभा देवी ने अपने दोस्त सागर उर्फ गोलू के साथ मिलकर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के शव को अंबुजा सीमेंट के पास फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते हुई और मृतक शराब पीने का आदी था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

गौतमबुद्ध नगर: ‘बिना वीजा के’ अवैध रूप से रह रहे 14 चीनियों को डिटेंशन शिविर भेजा गया