फिर डरा रहा Covid! लगातार यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मामले, जानें लखनऊ समेत सूबे का हाल

आशीष श्रीवास्तव

• 10:09 AM • 25 Mar 2023

Covid News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. कोविड-19 वायरल के मामलों में इजाफा करीब…

UPTak
Google CTA

Covid News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. कोविड-19 वायरल के मामलों में इजाफा करीब 105 दिनों बाद देखने को मिला है. कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में बीते शनिवार इतने केस आए सामने

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. शनिवार सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ में कोरोना के 37 मामले सामने आए हैं. प्रदेश में कोरोना केसों के मामलों में राजधानी लखनऊ दूसरे स्थान पर है.

सबसे ज्यादा यहां आ रहे कोविड-19 केस

कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों के अलावा प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है. बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा क्षेत्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 8 दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में 209 कोरोना वायरल के मामले दर्ज किए गए हैं.

योगी सरकार अलर्ट पर

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अलर्ट हो गई है. आगे किसी भी स्थिती से निपटने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रदेश के डीजी (हेल्थ) लिली सिंह ने हर दिन 50 हजार कोविड सैंपल की जांच के आदेश दिए हैं.

इसके अलावा योगी सरकार ने हर अस्पताल में बेड रिजर्व करने के भी आदेश दिए हैं, जिससे समय पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सके. कोरोना संक्रमण पर सरकार की नजर बनी हुई है.