लेटेस्ट न्यूज़

UP में फिर बढ़ रहे COVID के मामले, सरकार ने अस्पतालों को रखा अलर्ट पर, जानें ताजा अपडेट

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. सूबे में अब फिर से कोरोना के मामलों की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. सूबे में अब फिर से कोरोना के मामलों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार सचेत हो गई है. प्रदेश की डीजी (हेल्थ) लिली सिंह ने हर दिन 50 हजार कोविड सैंपल की जांच के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही हर अस्पताल में बेड रिजर्व करने के भी आदेश दिए हैं, जिससे समय पर इलाज किया जा सके.

आपको बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे प्रदेश में इसकी संख्या बढ़कर 134 हो गई. वहीं, शुक्रवार को अकेले लखनऊ में कोरोना के 4 नए मरीज आए, यहां अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है.

प्रदेश की डीजी (हेल्थ) लिली सिंह ने कहा, “कोविड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. यूपी में सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.”

स्वास्थ्य विभाग ने की ये अपील

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग स्थिति को लगातार मॉनिटर कर रहा है. वहीं, इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस बीच भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. अगर लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में जा भी रहे हैं, तो वे सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन और सैनिटाइजर का जरूर इस्तेमाल करें.