मेरठ में छात्र की पिटाई करने वाले टीटू पंडित को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने कर दिया अटैक, कॉलर पकड़कर घसीटा
Meerut News: मेरठ में स्कूल बस के अंदर छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैली गांव पहुंची, जहां भीड़ ने पुलिस टीम को घेरकर धक्का-मुक्की की.
ADVERTISEMENT

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से आई दो तस्वीरों ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पहली तस्वीर है दिनदहाड़े एक स्कूल बस के अंदर मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई और दूसरी तस्वीर है उसी मामले में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम को भीड़ द्वारा घेरकर धक्का-मुक्की और खींचतान. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कि पुलिस का कोई डर ही नहीं है. यही नहीं, महिलाएं तक आरोपी को छुड़ाने के लिए आगे आ गईं और मौके पर अफरातफरी मच गई. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है.