जिस जज ने सुनाई हत्यारे जयदीप और पिंटू को उम्रैकद की सजा उसके साथ इन्होंने कोर्ट रूम में जो किया वो जानकर हिल जाएंगे
Bijnor Court Verdict: बिजनौर के धामपुर में किसान पुखराज सिंह की कार से कुचलकर की गई हत्या के मामले में अदालत ने जयदीप और पिंटू चौहान को उम्रकैद की सजा सुनाई है. फैसले के बाद कोर्ट में हंगामा हुआ और दोषियों ने न्यायाधीश को धमकी दी.
ADVERTISEMENT

Image Credit: AI
Bijnor Court Verdict: मुकदमेबाजी की पुरानी रंजिश ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी थी और अब उसी रंजिश पर अदालत की मुहर लग गई है. 19 मई 2024 को धामपुर क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे पुखराज सिंह की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसने पूरे इलाके को दहला दिया था. खेत से सड़क तक घसीटकर कार से कुचल देना, यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश थी. महीनों चली सुनवाई के बाद अब अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. फैसला ऐसा, जिसने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिया लेकिन अदालत कक्ष में तनाव भी भड़का दिया.