लेटेस्ट न्यूज़

मानवेंद्र सिंह को आरी से काटने वाला अक्षत पिता को मानता था मां की मौत का जिम्मेदार? सामने आई पर्दे के पीछे की ये कहानी

Akshat Singh Case Update:लखनऊ के आशियाना में बेटे अक्षत द्वारा पिता मानवेंद्र की आरी से टुकड़े करने वाली वारदात ने सबको दहला दिया है. क्या मां की मौत का प्रतिशोध और पिता के कथित बाहरी रिश्तों ने अक्षत को किलर बना दिया? बचपन से मन में दबी नफरत और उस खौफनाक रात की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

Akshat Singh Case Update
Akshat Singh Case Update
social share
google news

Akshat Singh Case Update: लखनऊ का पॉश इलाका आशियाना आज एक ऐसी खौफनाक वारदात से थर्राया हुआ है जिसे सुनकर कलेजा मुंह को आ जाए. अक्षत सिंह ने जिस तरह से अपने पिता मानवेंद्र सिंह को दर्दनाक मौत दी उसकी कहानी डरावनी है. अक्षत के मासूम चेहरे के पीछे एक शैतान छिपा था ये किसी को नहीं मालूम था. लेकिन पुलिस की तफ्तीश में जो निकलकर सामने आ रहा है वह किसी डरावनी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा है. अक्षत के पिता मानवेंद्र सिंह के पड़ोसियों और करीबियों ने इस मर्डर मिस्ट्री को लेकर कई ऐसे दावें किए हैं जो चौंकाने वाले हैं. यूपी Tak से खास बातचीत में मानवेंद्र के मित्र अंशुमान दुबे ने उन कड़वे सच से पर्दा उठाया है जो इस कत्ल की असली वजह हो सकते हैं.