कौन हैं यह 'बिहारी' ब्यूटी तान्या मिश्रा जिनके लुक पर फिदा हैं फैंस, 'नेशनल क्रश' का मिला टैग

यूपी तक

• 01:15 PM • 01 Oct 2026

बिहार के गया से मुंबई तक तान्या मिश्रा ने 7 साल की मेहनत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनाई. वायरल तस्वीरों और रील्स ने उन्हें नई लोकप्रियता दिलाई. 12 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ फैंस उन्हें नया नेशनल क्रश बता रहे हैं.

Tanya Mishra

Tanya Mishra

Google CTA

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों जो नया चेहरा हर किसी की जुबान पर है वो है तान्या मिश्रा. अपनी कातिलाना मुस्कान और ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ाने वाली तान्या को फैंस अब बॉलीवुड की नई नेशनल क्रश बता रहे हैं. वैसे तो तान्या पिछले 7 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और रील्स के वायरल होने के बाद उनकी किस्मत का सितारा अचानक चमक उठा है. आइए जानते हैं बिहार के छोटे से शहर से निकलकर मुंबई में अपनी खास जगह बनाने वाली इस उभरती हुई स्टार की पूरी कहानी.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं तान्या मिश्रा

तान्या मिश्रा का जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया जिले में हुआ था. तान्या ने अपनी पढ़ाई बिहार में ही पूरी की और मगध यूनिवर्सिटी से कॉमर्स (B.Com) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया और सपनों की नगरी मुंबई आ गईं.

रैंप वॉक से शुरुआत, जैकी श्रॉफ संग शेयर की स्क्रीन

तान्या का इंडस्ट्री में यह सफर रातों-रात का नहीं है बल्कि इसके पीछे 7 सालों की कड़ी मेहनत है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फैशन शो, मैगजीन फोटोशूट और रैंप मॉडलिंग से की थी. मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद तान्या ने एक्टिंग में कदम रखा, वे 'गजनवी' और 'चेस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वे चर्चित वेब शो 'चिड़िया उड़' का भी हिस्सा रहीं जिसमें उन्हें जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला.

तान्या अब तक 7 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. यूट्यूब पर उनके 'नखरो' और 'तू मेरा हो जाएगा' जैसे गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

इंस्टाग्राम पर 12 लाख फॉलोअर्स और नेशनल क्रश का टैग

तान्या को सालों की मेहनत के बाद जो अचानक बड़ी पॉपुलैरिटी मिली है, उसमें सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हाथ है. इंस्टाग्राम पर तान्या के करीब 12 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं. उनका ग्लैमरस अवतार, बेहतरीन फैशन सेंस और दिलकश स्माइल लोगों को खूब पसंद आ रही है. वायरल पोस्ट्स और फैंस के प्यार के चलते अब उन्हें इंटरनेट का नया 'नेशनल क्रश' कहा जाने लगा है.

क्या अब मिलेंगे बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स?

'नेशनल क्रश' का टैग मिलने के बाद तान्या मिश्रा के करियर को एक नई रफ्तार मिलती दिख रही है. सालों की मेहनत के बाद मिली इस पॉपुलैरिटी ने उनके मॉडलिंग और एक्टिंग सफर को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह वायरल टैग उन्हें बॉलीवुड या बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में मददगार साबित होता है.

ये भी पढ़ें: निरहुआ को गुपचुप डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? अफेयर की चर्चा पर एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा खुलासा