भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपने दमदार खेल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. शो की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक आम्रपाली ने अब भोजपुरी के पावर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' संग अपने अफेयर और शादी की खबरों पर खुलकर बात की है. घर के सदस्य लव गिल के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपनी बॉन्डिंग, ऑनस्क्रीन-ऑफस्क्रीन रिश्ते और शादी को लेकर अपनी सोच पर बेबाक अंदाज में दिल की बात रखी.
ADVERTISEMENT
बिना बोले ही समझ जाते हैं बात- निरहुआ संग अनकही ट्यूनिंग
लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने बताया कि दिनेश लाल यादव और उनका रिश्ता बेहद खास है. आम्रपाली ने कहा 'जब मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब दिनेश जी मेरे बेस्ट फ्रेंड बने थे. हमारी दोस्ती आज भी बिल्कुल वैसी ही है.'
अपनी ट्यूनिंग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्हें दिनेश से कुछ कहना होता है तो वह सिर्फ उनकी तरफ देखती हैं और निरहुआ तुरंत समझ जाते हैं कि मन में क्या चल रहा है. दोस्तों के बीच कोई फिल्टर या औपचारिकता नहीं होनी चाहिए.
'लोग समझते हैं हम डेट कर रहे हैं'
अफेयर की चर्चाओं और मैरिज प्रेशर पर बात करते हुए आम्रपाली ने कहा कि लोगों की गलतफहमी की वजह से ही निरहुआ अक्सर उनसे शादी करने को कहते हैं. आम्रपाली ने हंसते हुए कहा 'लोगों को लगता है कि दिनेश जी और मैं एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी वजह से दिनेश जी मेरे पीछे पड़े रहते हैं कि अब शादी कर लो.'
शादी न करने की वजह पर अपने विचार रखते हुए आम्रपाली बोलीं 'लोगों को लगता है कि शादी बहुत आसान काम है. लेकिन वे यह नहीं समझते कि शादी के लिए हम लड़कियों को कितना कुछ छोड़ना पड़ता है. वहीं लड़कों को लगता है कि बस शादी कर लो, यह बेहद आसान है.'
ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी लेकिन रियल लाइफ में क्या है सच?
भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को पावरफुल और हिट माना जाता है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से ही अक्सर उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहती हैं. 47 साल के दिनेश लाल यादव शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे हैं. वहीं दूसरी तरफ 39 साल की आम्रपाली दुबे ने अब तक शादी नहीं की है. वह निरहुआ से उम्र में 8 साल छोटी हैं. 'बिग बॉस' के घर में आम्रपाली के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस उनकी इस ईमानदारी व बेबाकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT











