दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक हो रही है. बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होने पहुंचे. बैठक का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर हाल के विवाद और आगे की रणनीति बताया जा रहा है. SIR को लेकर विपक्षी दल पहले ही कई सवाल उठा चुके हैं.
ADVERTISEMENT
बैठक के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं के पहुंचने की जानकारी है. विपक्षी दलों की इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इस बैठक में चर्चा का मुद्दा यही है कि अखिलेश यादव क्यों शामिल नहीं हुए हैं... कोई रणनीति है या दूरी बना रहे हैं?
अखिलेश यादव क्यों नहीं पहुंचे?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. दरअसरल, उनके पहले से तय कार्यक्रम हैं. वे आज राज्यसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए हैं. बताया गया कि इसके अलावा भी उनके कुछ कार्यक्रम निर्धारित हैं.
अखिलेश यादव की जगह सपा की ओर से मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक और रामपुर के सांसद मोहम्मद महबूबुल्लाह नदवी बैठक में प्रतिनिधित्व करने पहुंचे. अखिलेश यादव के बैठक से दूर रहने की चर्चा पिछले दिन से ही चल रही थी. हालांकि सपा की ओर से इसे उनके पहले से तय कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है.
CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर क्या चर्चा होगी?
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की बात कही जा रही है. SIR को लेकर विपक्षी दलों ने पहले कई सवाल उठाए हैं. अब इस मुद्दे पर विपक्ष आगे किस तरह की कार्रवाई करेगा, इस पर बैठक में चर्चा हो सकती है.
विपक्ष की ओर से प्रदर्शन और महाभियोग प्रस्ताव जैसे विकल्पों को लेकर भी चर्चा की बात सामने आई है. हालांकि बैठक के बाद ही साफ होगा कि विपक्ष की ओर से क्या फैसला लिया जाता है.
बैठक स्थल पर नेताओं का पहुंचना शुरू
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर बैठक से पहले मीडिया का जमावड़ा लगा है. नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था की गई है.
इसी दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी एक बयान सामने आया. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट-शेयरिंग पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "अखिलेश के बिना सब सूना है." ये शब्द कहने के बाद भाजपा नेता मुस्कुराते दिखे.
ये भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट आउट, सामने आए ये 2 नाम
ADVERTISEMENT











