आम्रपाली संग जुड़ा नाम तो शादीशुदा निरहुआ ने एक्ट्रेस को बता दिया अपना 'लकी चार्म'

यूपी तक

• 02:50 PM • 03 Oct 2026

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दोस्ती और रिश्ते की चर्चा अक्सर होती है. भोजपुरी अभिनेता ने आम्रपाली को अपना अच्छा दोस्त बताया. वहीं शादी को लेकर निरहुआ ने कहा कि 26 साल से वह पत्नी के साथ सिर्फ फर्ज निभा रहे हैं.

Amrapali Dubey and Nirahua

Amrapali Dubey and Nirahua

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. शादीशुदा निरहुआ और सिंगल आम्रपाली को लेकर अक्सर सवाल उठता है कि क्या वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों की मानें तो वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. बीते कुछ दिनों पहले 'भोजपुरिया बवाल' शो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने और आम्रपाली के रिश्ते पर सफाई दी और उन्हें अपना दोस्त बताया.

यह भी पढ़ें...

निरहुआ की ग्रैंड एंट्री और आम्रपाली दुबे का शॉकिंग खुलासा

भोजपुरिया बवाल शो में आम्रपाली ने निरहुआ से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा मैंने सोचा था कि इतना दुबला-पतला छोटा सा इंसान सुपरस्टार कैसे हो सकता है. लेकिन जब मैं अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन पर गई तो देखा लोग छतों और बाइकों पर चढ़कर उन्हें देखने आए थे.' आम्रपाली ने बताया कि वे दोनों 35-38 फिल्में साथ कर चुके हैं और निरहुआ अब उनके को-एक्टर कम, फैमिली मेंबर ज्यादा हैं. वहीं निरहुआ ने स्वीकार किया कि 2014 में जब उनका करियर खत्म होने की कगार पर था तब आम्रपाली के साथ बैक-टू-बैक हिट्स देकर उन्हें नया जीवन मिला.

शादी से जुड़े सवाल पर निरहुआ ने कही थी ये बात

एक इंटरव्यू में जब निरहुआ से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी शादी साल 2000 में मंशा देवी के साथ हुई थी. लेकिन शादी उनकी मर्जी से नहीं बल्कि उनके माता-पिता के दबाव में हुई थी. निरहुआ ने कहा कि वे उस वक्त कुछ बनना चाहते थे और घर वालों को मना भी किया. लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई.

26 साल से सिर्फ निभा रहे हैं फर्ज

निरहुआ ने स्वीकार किया कि शादी के 26 साल बाद भी वे अपनी पत्नी से प्यार नहीं कर पाए हैं . उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अपना फर्ज निभा रहे हैं. उन्होंने यह सच्चाई न केवल खुद तक रखी बल्कि अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को भी खुलकर बताई है. उन्होंने अपने बच्चों को सलाह दी है कि शादी वहीं करना जहां प्रेम हो. यही कारण है कि निरहुआ कभी भी अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आते. हालांकि कुछ समय पहले उनके गृह प्रवेश की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें पहली बार दुनिया ने उनकी पत्नी मंशा देवी को देखा था.
 

ये भी पढ़ें: पटक-पटकर लात से मारा और फिर... काजल राघवानी के EX बॉयफ्रेंड ने की थी मारपीट, बताते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस