पटक-पटकर लात से मारा और फिर... काजल राघवानी के EX बॉयफ्रेंड ने की थी मारपीट, बताते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस

यूपी तक

02 Oct 2026 (अपडेटेड: 02 Oct 2026, 05:11 PM)

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में अपने पुराने रिश्ते में झेली मारपीट और टॉर्चर को याद कर दर्द बयां किया. उन्होंने खेसारी लाल यादव को लेकर फैली अफवाहों पर भी सफाई दी.

Kajal Raghwani Emotional

Kajal Raghwani Emotional

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं. शो के दौरान काजल का एक ऐसा इमोशनल रूप देखने को मिला जिसने दर्शकों को हिलाकर रख दिया. अपने सह-प्रतियोगी अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल अपने पुराने रिश्ते में झेली गई टॉर्चर को याद कर रो पड़ीं. काजल ने खुलासा किया कि उनके पूर्व प्रेमी ने उनके साथ इस कदर मारपीट की थी कि वे गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं.

यह भी पढ़ें...

पटक-पटककर मारा और पैरों से लातें मारीं- काजल

शो के दौरान अनीश भगत से अपने दिल का हाल बयां करते हुए काजल राघवानी ने बताया कि वे जिस शख्स से बेइंतहा प्यार करती थीं, उसी ने उन्हें सबसे ज्यादा दर्द दिया. काजल ने रोते हुए कहा 'जिससे मैंने प्यार किया था, उसने मुझे बहुत मारा. मुझे पटक-पटककर जमीन पर फेंका गया और उसके बाद पैरों से लात मारकर पीटा गया. मैंने रिश्ते में बहुत टॉर्चर झेला है.'

काजल ने उस पल को याद करते हुए बताया कि मारपीट के दौरान उनके बालों को इतनी बेरहमी से खींचा गया कि सिर के काफी बाल टूटकर गिर गए. उन्होंने कहा कि उनके सिर पर पहले काफी घने बाल थे, लेकिन इस हिंसा के कारण अब बाल कम हो गए हैं. काजल का यह दर्द सुनकर उनके साथ बैठे अनीश भगत के भी होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत माफी मांगते हुए काजल को ढांढस बंधाया.

खेसारी लाल यादव के नाम पर दी सफाई

काजल ने बताया कि भले ही उन्होंने उस शख्स का नाम सार्वजनिक न किया हो लेकिन लोग खुद ही अंदाजा लगा लेते हैं. इससे पहले काजल ने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी इस घटना का जिक्र किया था. उस वक्त लोगों ने कयास लगाए थे कि उनके साथ मारपीट करने वाले शख्स भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हो सकते हैं, क्योंकि दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे. हालांकि बाद में काजल ने खुद साफ किया था कि वह शख्स खेसारी लाल यादव नहीं थे.

काजल को चाहने वाले फैंस हैरान

100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकीं काजल राघवानी इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. क्षेत्रीय सिनेमा में अपार सफलता हासिल करने के बाद अब वे हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बना रही हैं. हालांकि, पर्दे पर अपनी मुस्कान से करोड़ों दिल जीतने वाली इस एक्ट्रेस के अतीत का यह कड़वा सच अब फैंस को काफी हैरान और दुखी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: फिर विवादों में पावर स्टार... महिला के साथ पवन सिंह का डांस वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल!