'वो लड़कियों के शौकीन हैं...' आम्रपाली दुबे की गॉसिप सुन भड़क गए पवन सिंह

यूपी तक

• 04:05 PM • 19 Aug 2026

भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और निरहुआ के चौंकाने वाले खुलासों से हंगामा मचा है. पवन सिंह का गुस्सा, आम्रपाली के आंसू और काजल राघवानी के आरोपों ने शो को सुर्खियों में ला दिया.

Pawan Singh and Amrapali

Pawan Singh and Amrapali

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजा रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. शो में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, काजल राघवानी और पावर स्टार पवन सिंह जैसे बड़े चेहरे अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं जिन्होंने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. हाल ही में शो के दो नए और धमाकेदार प्रोमो रिलीज हुए हैं जिनमें एक तरफ पवन सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर दिख रहा है. वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी की सबसे पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें...

'लड़कियों के शौकीन हैं पवन सिंह'

शो के पहले प्रोमो में पवन सिंह को एक क्लिप दिखाई गई है. क्लिप में नीलम सिंह कहती नजर आती हैं कि 'सुना है पवन जी को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है.' इस पर आम्रपाली दुबे तड़का लगाते हुए कहती हैं कि 'वो लड़कियों के शौकीन हैं.' अपनी ही इंडस्ट्री की हसीनाओं से यह गॉसिप सुनकर पावर स्टार पवन सिंह का पारा चढ़ जाता है और वह सख्त लहजे में कहते हैं 'हमको यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है.'

भारती सिंह के सामने निरहुआ ने गिनाए नखरे, रो पड़ीं आम्रपाली

दूसरे प्रोमो में निरहुआ शो की होस्ट भारती सिंह के सामने आम्रपाली दुबे के नखरों पर बात करते दिखते हैं. निरहुआ की बातें सुनकर आम्रपाली की आंखों से आंसू निकल आते हैं और वह रोने लगती हैं. प्रोमो देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शो के बाद आम्रपाली और निरहुआ की सालों पुरानी बॉन्डिंग पर असर पड़ सकता है. हालांकि शो में बार-बार पूछे जाने के बावजूद आम्रपाली ने निरहुआ को केवल अपना अच्छा दोस्त ही बताया.

शो में अब तक हो चुके हैं ये 3 बड़े खुलासे

काजल राघवानी का सनसनीखेज दावा

काजल राघवानी ने शो के दौरान आरोप लगाया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह उन्हें जबरन किस करना चाहते थे. जब उन्होंने मना किया तो पवन सिंह गुस्सा होकर सेट छोड़कर चले गए थे.

बिना शादी मां बनना चाहती हैं आम्रपाली

आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलासा करते हुए कहा कि वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं. इस फैसले से उनके घरवाले बेहद नाराज हैं. लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता.

पवन सिंह की अधूरी मोहब्बत का दर्द

हमेशा टशन में रहने वाले पवन सिंह का दर्द भी शो में छलका. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी का प्यार अधूरा रह गया. फिलहाल 'भोजपुरी बवाल' अपने इन तीखे ड्रामे, आपसी तकरार और निजी जिंदगी के बड़े खुलासों की बदौलत सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों को बांधे हुए है.