फिर आमने-सामने आए भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, अभी बाकी है दोनों के बीच का असली बवाल?

यूपी तक

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 04:48 PM)

Pawan Singh VS Khesari lal yadav: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच दोस्ती खत्म होकर अब खुली अदावत शुरू हो गई है. बिहार चुनाव के बाद शुरू हुई यह जुबानी जंग अब निजी हमलों और स्टेज पर मिमिक्री तक पहुंच गई है. जानें क्यों आपस में भिड़े भोजपुरी के ये दो दिग्गज और क्या है इस विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी.

pawan singh and khesari

pawan singh and khesari

Google CTA

Pawan Singh VS Khesari lal yadav:भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक बार फिर आमने-सामने हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान जिस दोस्ती और भाईचारे की मिसाल दी जा रही थी वह अब कड़वाहट और निजी हमलों में बदल चुकी है. आलम यह है कि दोनों कलाकार अब एक-दूसरे को सार्वजनिक मंचों से खरी-खोटी सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

राजनीति ने डाली दोस्ती में दरार

2025 के चुनाव के दौरान पवन सिंह और खेसारी अलग-अलग राजनीतिक खेमों के लिए प्रचार कर रहे थे. चुनावी मंचों से शुरू हुई यह खींचतान अब इतनी बढ़ गई है कि खेसारी ने पवन सिंह की निजी जिंदगी पर विवादित टिप्पणी कर दी जिसके जवाब में पवन सिंह ने भी खेसारी को जमकर सुनाया. 

स्टेज पर मिमिक्री

हाल ही में एक स्टेज शो के दौरान खेसारी लाल यादव ने बिना नाम लिए पवन सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने शराब के नशे में धुत होने की एक्टिंग करके दिखाई, जिसे दर्शकों ने सीधे पवन सिंह के व्यवहार से जोड़कर देखा. इस हरकत ने आग में घी डालने का काम किया है. पवन सिंह भी शांत नहीं बैठे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ कह दिया कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि खेसारी लाल यादव से उनकी दोबारा कभी मुलाकात न हो. हालांकि जब पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा उठी तो खेसारी ने उन्हें बधाई जरूर दी. लेकिन उनके बीच का तनाव अभी भी चरम पर है.

फैंस के बीच भी छिड़ा सोशल मीडिया वॉर

पवन और खेसारी की इस लड़ाई का असर उनके फैंस पर भी दिख रहा है. सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक, दोनों गुटों के समर्थक आपस में भिड़ रहे हैं. फैंस की यह आर्मी अपने पसंदीदा स्टार के बचाव में दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही जिससे इंडस्ट्री का माहौल और खराब हो रहा है.