'खेसारी यादव ने मेरी अश्लील फोटो वायरल कीं'... भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह बोलीं- बेटी को भी नहीं छोड़ा!

यूपी तक

• 11:02 AM • 24 Jul 2026

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर अपनी 11 साल की बेटी की AI से बनी अश्लील तस्वीरें वायरल करने, धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने योगी सरकार से न्याय की मांग की है.

Photo: Khesari Lal Yadav and Anjana Singh

Photo: Khesari Lal Yadav and Anjana Singh

Google CTA

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अंजना सिंह का आरोप है कि उनकी और उनकी 11 साल की नाबालिग बेटी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं. इसके साथ ही उन्होंने गाली-गलौज, धमकी देने और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने का भी आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें...

अंजना सिंह ने आरोप लगाया कि यह सब खेसारी लाल यादव, उनके मैनेजर सोनू पांडेय, संजय यादव, कृष्णा बेदर्दी और 'खेसारी आर्मी' नाम से चलने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए किया गया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने एफआईआर में सभी बातों का उल्लेख किया है.

'मेरी 11 साल की बेटी की AI तस्वीरें वायरल की गईं'

अंजना सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी और उनकी 11 साल की नाबालिग बेटी की तस्वीरों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

उन्होंने कहा,

"लास्ट आप कुछ दिनों से देख रहे होंगे सिर की मेरी और मेरी जो माइनर बेटी है छोटी 11 साल की बच्ची, माँ बेटी की दो फोटो एआई से जनरेट करके बहुत ही गंदे तरीके से खेसारी एंड खेसारी लाल की टीम सर्कुलेट कर रही है. सारी जगह पे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल हो रहा है."

'लखनऊ आने पर थप्पड़ मारने की धमकी दी गई'

अंजना सिंह ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उन्हें धमकियां भी दी गईं.

उन्होंने कहा,

"धमकियाँ दी जा रही हैं वीडियो बना के बताया जा रहा है लखनऊ में आइए, लखनऊ में आके दिखाएंगे, तो देख नहीं पाओगी, इतना थप्पड़ मारेंगे कि याद रखोगी. ऐसी सारी भाषाओं का इस्तेमाल हुआ है."

मैनेजर और टीम पर भी लगाए आरोप

अंजना सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश कश्यप, जिन्हें उन्होंने खेसारी लाल यादव का मैनेजर और राइटर बताया, इस पूरे मामले में शामिल हैं.

उन्होंने कहा,

"अखिलेश कश्यप के द्वारा जो कि उनका मैनेजर और राइटर है, जो उनके ग्रुप में ही रहता है, उनकी टीम ही है. उनकी सारी टीम के लोगों ने, उनके साथ जिन लोगों को देखेंगे, उन लोगों ने मेरी और मेरी बेटी को लेकर कई सारे गाने बनाए हैं."

उन्होंने कहा कि इन सभी बातों का जिक्र उन्होंने अपनी एफआईआर में किया है.

योगी सरकार से लगाई न्याय की गुहार

अंजना सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्हें प्रदेश सरकार से न्याय मिलने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा,

"मैं यूपी की लड़की हूँ, यूपी से बिलॉन्ग करती हूँ और मुझे मेरी पूरी यूपी की गवर्नमेंट से, माननीय योगी जी महाराज जी से पूरी उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे लोगों को तुरंत पकड़ा जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी." अंजना सिंह ने कहा कि उनकी शिकायत खेसारी लाल यादव और उनकी टीम के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें: हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे... खेसारी लाल यादव से भिड़ गईं एक्ट्रेस अंजना, खूब सुना दिया