Akhilesh Yadav Prateek Yadav news:प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके अंतिम संस्कार के दौरान लखनऊ के बैकुंठ धाम से जो तस्वीरें सामने आईं उन्होंने पत्थर दिल इंसान की आंखें भी नम कर दीं. पिता की जलती चिता से बेखबर, उनकी मासूम बेटियां शाइन और ब्लश, अपने ताऊ अखिलेश यादव की गोद में बैठकर उनसे बात करती दिखीं।. इन तस्वीरों ने न सिर्फ सोशल मीडिया को झकझोर दिया है बल्कि एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है क्या प्रतीक के जाने के बाद अब अखिलेश यादव इस परिवार के नए गार्जियन के रूप में उभरे हैं?
ADVERTISEMENT
गार्जियन की भूमिका में अखिलेश
अंतिम संस्कार के दौरान बैकुंठ धाम से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. प्रतीक की छोटी बेटी ब्लश, जिसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि सामने उसके पिता पंचतत्व में विलीन हो रहे हैं, अपने ताऊ अखिलेश यादव से कुछ कहती दिखी. अखिलेश ने भी राजनीति और गम को किनारे रख एक सच्चे गार्जियन का फर्ज निभाया. उन्होंने बच्ची के लिए चॉकलेट मंगवाई और जब मासूम से उसका रैपर नहीं खुला तो खुद उसे खोलकर खिलाया. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए सबसे ज्यादा भावुक करने वाला था.
सियासी मनमुटाव पर भारी पड़ा 'भाई' का प्यार
पब्लिक डोमेन में भले ही अखिलेश और प्रतीक के बीच मनमुटाव की खबरें आती रही हों लेकिन संकट की इस घड़ी में अखिलेश यादव एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े नजर आए. पोस्टमार्टम हाउस से लेकर बैकुंठ धाम तक, वह हर पल अपर्णा यादव और बच्चों के साथ रहे. एक तस्वीर अपर्णा यादव और अखिलेश की बातचीत की भी वायरल हुई जो परिवार के भीतर एक नई एकजुटता और बड़े भाई के प्रति भरोसे को दर्शाती है.
ससुर ने दी मुखाग्नि
अंतिम संस्कार में एक और चर्चा का विषय वह तस्वीर रही जब प्रतीक को मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी. एक भरे-पूरे परिवार के बावजूद ससुर द्वारा दी गई मुखाग्नि ने लोगों के बीच कौतूहल पैदा किया. हालांकि इस पर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.
डॉक्टर की जुबानी: प्रतीक की उस 'साइलेंट किलर' बीमारी की कहानी
प्रतीक यादव के निधन को लेकर कई अफवाहें उड़ीं. लेकिन उनकी ट्रीटिंग डॉक्टर रुचिका शर्मा ने 'यूपी तक' से खास बातचीत में स्थिति साफ कर दी. उन्होंने बताया कि प्रतीक पिछले 6 साल से अलग-अलग बीमारियों और 2 साल से 'पल्मोनरी एम्बोलिज्म' से जूझ रहे थे. डॉक्टर ने पहले ही चेतावनी दी थी कि उनका हार्ट कभी भी ब्लॉक हो सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टर का बयान एक ही दिशा में इशारा करते हैं कि यह मौत एक गंभीर बीमारी के कारण हुई है.
ADVERTISEMENT









